Translate

Monday 12 November 2012

ऐसी हो सब की दीवाली ....


ऐसी हो सब की दीवाली ..

एकता की लड़ी बने फुलझड़ी
भाव प्यार का बने अनार
उत्साह बने जीवन का दीपक
जोश की ज्योति बने चमक 
दुखों के अँधेरे का नाश हो
सुख , खुशियों का वास हो
मीठी बोली बने रंगोली
दीवाली हो या रंगों की होली
भ्रष्टाचार, जैसी बुराइयाँ मिटायें
सौहार्द की मिठास से मुंह मीठा कराएँ
शांति ,समृधि लेकर आये खुशहाली 
ऐसी हो आप सब की दीवाली
आओ सब मिलजुल कर दीप जलाएं
उमंग ,तरंग के रंग बिरंगे दीप जलाएं

1 comment:

  1. आओ सब मिलजुल कर दीप जलाएं
    उमंग ,तरंग के रंग बिरंगे दीप जलाएं
    बहुत ही बढिया
    '' दीप पर्व की अनंत शुभकामनाएं ''

    ReplyDelete